लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के जनपदीय अभियन्त्रण विभाग के तत्वावधान मे ‘‘सस्टनेबल एप्रोचेच टू स्वायल वाटर इन्ट्रैक्शन एण्ड ग्राउण्ड वाटर रिचार्ज’’ विषय पर आज एक सप्ताह चलने वाले संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी थे, जबकि आईआईटी बीएचयू, वाराणसी के प्रो. श्याम बिहारी द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती एवं पंडित मदन मोहन मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विभागाध्यक्ष, प्रो. अरूण कुमार मिश्र द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का स्वागत किया गया एवं संकाय विकास कार्यक्रम के उद्देश्यों की चर्चा की। कार्यक्रम के समन्वयक डाॅ. कृष्ण कुमार सिंह, सहायक आचार्य, जनपदीय अभियन्त्रण विभाग ने कार्यक्रम के विषयवस्तु के बारे में विस्तार से अवगत कराया। विशिष्ट अतिथि प्रो. श्याम विहारी द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में संकाय विकास कार्यक्रम के विषय से सम्बन्धित विभिन्न आयामों पर विस्तार से चर्चा की। अपने सारगर्भित उद्बोधन में प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, मदन मोहन मालावीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर ने संकाय विकास कार्यक्रम की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए यह कहा कि नवीन तकनीकी एवं नूतन नवाचारों से शिक्षक समुदाय को अवगत कराया जाना अत्यन्त लाभप्रद है, जिसका लाभ शिक्षण के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मिलता है। उन्होनें जनपदीय अभियन्त्रण विभाग द्वारा आयोजित संकाय विकास कार्यक्रम की सराहना भी की। विभागाध्यक्ष, प्रो. अरूण कुमार मिश्र द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। डा. सौरभ कुमार सहायक आचार्य, जनपदीय अभियन्त्रण विभाग के द्वारा कार्यक्रम के अन्त में सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। संकाय विकास कार्यक्रम उप्र जल निगम, (ग्रामीण), गोरखपुर प्रखण्ड द्वारा प्रायोजित किया गया था। उद्घाटन सत्र के दौरान संकाय विकास कार्यक्रम के प्रो. एके मिश्र, अध्यक्ष, डा. विनय कुमार सिंह, एवं डा. स्नेहा गुप्ता संयोजक एवं डा. कृष्ण कुमार सिंह, डा. सौरभ कुमार एवं रामेन्द्र पाण्डेय समन्वयक सहित विभाग के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….