Breaking News

वाराणसी: सड़क हादसे में ओरिएंटल बैंक आफ कामर्स के ब्रांच मैनेजर की मौत

वाराणसी। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हरे कृष्णा ढाबा हिंदूवारी के पास मंगलवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। वाराणसी की ओर से आ रही एक कार ने आगे चल रहे पिकअप वाहन में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाराणसी के पांडेयपुर निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता वर्तमान में ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, रॉबर्ट्सगंज शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। वह मंगलवार को वाराणसी से रॉबर्ट्सगंज आ रहे थे। हिंदुवारी के पास आगे चल रही पिकअप से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक सत्यप्रकाश को गंभीर चोट आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हिंदुवारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और पिकअप वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …