गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में S.I.R की समीक्षा बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र यादव के अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में मुख्य रूप से जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेंद्र यादव और जिला अध्यक्ष गोपाल यादव और जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर उपस्थित रहे ,बैठक को संबोधित करते हुए डॉक्टर वीरेंद्र यादव ने कहा हर वर्कर हर कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर लग जाए और अपनी अपनी नैतिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए 26/ 12 /2025 तक एक-एक वोटर को चिन्हित करके उनसे जुड़े हर त्रुटि को सही करने में वोटर का कार्यकर्ता – जोनल प्रभारी, सेक्टर पर्वेक्षक, सेक्टर प्रभारी ,सह सेक्टर प्रभारी तथा बूथ प्रभारी की जिम्मेदारी है की हर एक वोटर की वोटर लिस्ट को देखकर उसे सही करने में सहयोग करने का काम करें।बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा की सभी जिम्मेदार पदाधिकारी को प्रत्येक विधानसभा में प्रत्येक मतदेय स्थल पर बड़ी संख्या में शिफ्टेड ,डिलीटेड, तथा डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची हर B.L.A को उपलब्ध कराए गए हैं सूची में एक-एक वोटर का सत्यापन किया जाना अति आवश्यक है ताकि किसी का भी नाम छूट न जाए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि हमारे एक-एक बूथ के कार्यकर्ता लगकर एक-एक वोटर का सत्यापन करके उनका वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए अग्रसर होकर काम करें ताकि 2027 में अखिलेश यादव जी की सरकार बनाने में मदद हो सके राजभर ने आगे कहा कि अगर बूथ मजबूत होगा तभी सरकार बन पाएगी अंत में राजभर ने कहा कि हमारे जंगीपुर के जांबाज कार्यकर्ता बहुत ही मजबूत है, और मुझे आशा ही नहीं बल्कि उन पर पूर्ण विश्वास है कि सभी लोग अपनी-अपने जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे बैठक में मुख्य रूप से कन्हैयालाल विश्वकर्मा, सुभाष यादव, सुनीता यादव, शिव मुनि पासी, शिवराम चौहान ,रामदरस यादव, निर्मल यादव ,शिव शंकर यादव, यशवंत कुशवाहा, सचिन कुशवाहा ,मारकंडेय यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। बैठक का संचालन सुनील यादव सोनू ने किया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….