Breaking News

गाजीपुर: मनुष्‍य को जीने का तरीका सिखाती है श्रीमद् भागवत कथा- डॉ. आंनद सिंह

गाजीपुर। सत्‍यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के सीएमडी डॉ. आनंद सिंह ने बताया कि कर्मवीर सत्‍यदेव सिंह के आठवीं पुण्‍यतिथि के अवसर पर ग्राम सागापाली, बाराचंवर में 7 दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। उन्‍होने बताया कि भागवत कथा 22 दिसंबर से शुरू होकर 28 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें प्रख्‍यात कथावाचक पूज्‍य पंडित श्री राघवेंद्र पराशर शास्‍त्री जी महाराज (वृंदावन धाम) श्रद्धालुओ को कथा सुनायेंगे। 28 तारीख को हवन के बाद भागवत कथा पूर्णाहूति होगी इसके बाद भव्‍य भंडारे का आयोजन किया गया है। इसमें सभी जनपदवासी सादर आमंत्रित है। उन्‍होने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा मनुष्‍य को जीने का तरीका सीखाती है, हमें परम सत्‍य से जोड़कर मोक्ष दिलाती है। जिसमें भक्ति, प्रेम और नाम स्‍मरण आदि का महत्‍व का सर्वोपरि है। श्रीमद् भागवत कथा से दुख के कारणो के समाप्ति के लिए सत्‍य मार्ग मिलता है। कथा के श्रवण से मन शुद्ध, बुद्धि और आत्‍मा शुद्ध होती है जिससे सांसारिक दुख दूर होते है और आत्मिक शांति मिलती है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …