Breaking News

बलिया: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कटरा में घुसी कार, दो की मौत-दो गंभीर

बलिया। बलिया- सिकंदरपुर मार्ग के धरहरा गांव के पास मंगलवार की देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कटरा में घुस गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सुखपुरा थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि अपाइल निवासी रोहित सिंह (22), अभिषेक सिंह (25), सुजीत तुरहा (24) व आदित्य वर्मा (19) शहर की तरफ कार से जा रहे थे। ये सभी रोहित को घर छोड़ने जीराबती जा रहे थे। धरहरा गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बाईं ओर स्थित कटरे में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घर में सोए लोगों में खलबली मच गई, टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। कार में सवार घायलों को बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सक ने जांच उपरांत रोहित व अभिषेक को मृत घोषित कर दिया और दो युवकों को इलाज के लिए भर्ती कर लिया। पुलिस द्वारा घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …