Breaking News

गाजीपुर: एसआईआर फार्म भरवाने के लिए युद्ध स्‍तर पर लगे कार्यकर्ता- सपा नेता मुकेश यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और जिला पंचायत सदस्‍य प्रतिनिधि मुकेश यादव ने कहा कि एसआईआर फार्म को भरने के लिए हर कार्यकर्ता अपने बूथों पर युद्ध स्‍तर पर लग जायें। क्‍योंकि एसआईआर फार्म के भरने पर ही हम लोगों को मतदान करने का अधिकार मिलेगा। तभी हम अपने राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव के सपनों को पूरा कर सकते हैं। उन्‍होने कहा कि हर कार्यकर्ता, नेता की नैतिक जिम्‍मेदारी है कि एक-एक वोटर को चिह्नित करके उनसे जुड़े त्रुटियों को सही करके उनका फार्म भरवाएं। कार्यकर्ता एक-एक वोट का सत्‍यापन करके वोटर लिस्‍ट में नाम जुड़वाएं। अगर बूथ मजबूत होगा तभी सरकार बन पायेगी।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …