Breaking News

एआरपी एसोसिएशन के जिलाध्‍यक्ष दिवाकर सिंह, महामंत्री बनें जर्नादन यादव

गाजीपुर। एआरपी एसोसिएशन उ.प्र. की एक आवश्‍यक बैठक कैम्‍प कार्यालय छावनी लाईन में आयोजित हुई। जिसमें सीमेंट के प्रेक्षागृह में हुए चुनाव में चुने गये प्रतिनिधियो का शपथ ग्रहण एवं माल्‍यार्पण किया गया। अध्‍यक्ष पद हेतु दिवाकर सिंह काकन, जिला महामंत्री जनार्दन सिंह यादव, वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष दिनेश कुमार, कोषाध्‍यक्ष मंजीत प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी सरोज कुशवाहा, उपाध्‍यक्ष रविंद्र प्रताप यादव, उपाध्‍यक्ष रमाकांत जायसवाल, उपाध्‍यक्ष सुधीर सिंह, उपाध्‍यक्ष अरबिंद सिंह, संयुक्‍त मंत्री राजेश गुप्‍ता, संगठन मंत्री नसीम अंसारी, सत्‍यप्रकाश पांडेय का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संरक्षक अश्विनी सिंह एवं वरूण कुमार दुबे के द्वारा कराया गया। इसके उपरांत जिले के कार्यरत एकेडमी रिसोर्स नर्सन की समस्‍याओ को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्‍यक्ष दिवाकर सिंह के नेतत्‍व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से एक औपचारिक मुलाकात किया एवं समस्‍याओ के निस्‍तारण के लिए वार्ता की गयी।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …