गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में आज गाजीपुर नगर के तुलसीसागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में हिन्दी सुलेख-श्रुतलेख,अंग्रेजी सुलेख-श्रुतलेख,सामान्य हिन्दी ज्ञान एवं सामान्य अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गयी।इन प्रतियोगिताओं में नगर सहित सुदूर ग्रामीण अंचल के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।दो वर्गों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा चार से छह एवं मध्यम वर्ग में कक्षा सात व आठ के विद्यार्थी प्रतिभाग किए। सुलेख प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को दिए गए गद्य खण्ड को सुन्दर अक्षरों में लिखना था।श्रुतलेख प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सुनकर लिखना था।सामान्य हिन्दी ज्ञान एवं सामान्य अंग्रेजी ज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के भाषा ज्ञान परीक्षण किया गया।इन दोनों प्रतियोगिताओं में दिए गए प्रश्न के चार उत्तरों में से सही उत्तर का चयन करना था।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर,अध्यक्ष डा.रविनन्दन वर्मा,सचिव हीरा राम गुप्ता,संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी,कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्र,शशिकांत राय,नागेश मिश्र,आनन्द प्रकाश अग्रवाल,शिवम् प्रकाश त्रिपाठी,इंजी0मनीष पाण्डेय उपस्थित थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….