Breaking News

गाजीपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में स्टाफ नर्स अस्पताल की छत से गिरी, डॉक्टर पर मारपीट कर धक्का देने का आरोप

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनो ब्लॉक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की छत से नीचे गिर गई। घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घायल अवस्था में नर्स को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा राजभर पुत्री पप्पू राजभर, निवासी रायपुर कटघरा, बिरनो ब्लॉक स्थित एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। रविवार सुबह वह अस्पताल के पीछे स्थित खेत में गिरी हुई पाई गई। घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के डॉक्टर व संचालक पर मारपीट कर जानबूझकर हत्या के इरादे से छत से धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया। आरोपों को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पीड़िता के भाई ने डॉक्टर और अस्पताल संचालक के खिलाफ स्थानीय थाना बिरनो में तहरीर दी है। इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …