Breaking News

गाजीपुर: फर्जी तरीके से चल रहा है आर्यन अस्‍पताल, एफआईआर की कार्रवाई शुरु  

गाजीपुर। बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरनो ब्लॉक स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्स संदिग्ध परिस्थितियों में अस्पताल की छत से नीचे गिर गई। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो के अधीक्षक डॉ. सी.पी. मिश्रा मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आर्यन अस्पताल का संचालक ताला बंद कर फरार है। अधीक्षक डॉ. सी.पी. मिश्रा ने बताया कि आर्यन अस्पताल फर्जी तरीके से संचालित हो रहा था। इस संबंध में अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने हेतु बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार को लिखित तहरीर दे दी गई है। वहीं थानाध्यक्ष अजय कुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि अधीक्षक की तहरीर प्राप्त हो गई है, आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। घायल अवस्था में नर्स को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा राजभर पुत्री पप्पू राजभर, निवासी रायपुर कटघरा, बिरनो ब्लॉक स्थित एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थी। रविवार सुबह वह अस्पताल के पीछे स्थित खेत में गिरी हुई पाई गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया। इधर, जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के डॉक्टर व संचालक पर मारपीट कर जानबूझकर हत्या के इरादे से छत से धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया। आरोपों को लेकर परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पीड़िता के भाई ने डॉक्टर और अस्पताल संचालक के खिलाफ स्थानीय थाना बिरनो में तहरीर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं और लोग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …