Breaking News

आजमगढ़: भोजपुरी अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन में बुद्धिजीवी और कलाकार हुए सम्‍मानित

आजमगढ़। हरिऔध कला केंद्र में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन में डॉ. विद्या निवास पाण्डेय को मॉरिशस से भोजपुरी स्पीकिंग यूनियन की चेयरपर्सन डॉ. वर्षा रानी विशेश्वर दुल्वा जी, नेपाल के प्रथम प्रमुख आयुक्त विजय कुमार दत्त जी एवं लीबिया के यूरोपीय यूनियन के प्रो. अनिल के प्रसाद जी” द्वारा अंतरराष्ट्रीय संगीत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया! आयोजन में विश्व भर के लगभग 8 देशों से अतिथियों का आगमन हुआ था। साथ ही गाजीपुर के गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी के कलाकारों द्वारा “बिटिया की बिदाई” नाटक का मंचन किया गया जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित किया गया और इसी नाटक के मंचन के लिए सभी कलाकारों को आने वाले दिनों में मॉरिशस जाने का प्रस्ताव मिला ये गाजीपुर और एकेडमी के लिए सुनहरा अवसर है , इसी नाटक पर इन बच्चों को लेकर ही एक फिल्म भी बनाया जाएगा। समारोह के मुख्य आयोजक फिल्म निर्माता एवं निर्देशक श्री अरविंद चित्रांश जी द्वारा सभी विषयों पर सहमति देते हुए आगे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोजपुरी की पहचान के लिए गाजीपुर के कलाकारों के साथ आने वाले दिनों में कई देशों की सांस्कृतिक यात्रा की बात कही गई है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …