Breaking News

गाजीपुर में 22 मार्च 2026 को होगा मानवाधिकार जागरूकता सेमिनार, राज्यपाल को दिया गया मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण

गाजीपुर। जनपद में आगामी 22 मार्च 2026 को प्रस्तावित मानवाधिकार जागरूकता सेमिनार को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। कार्यक्रम को भव्य और प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से जिला महासचिव संदीप अग्रहरि ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक न्योता दिया। मुलाकात के दौरान संदीप अग्रहरि ने सेमिनार के उद्देश्यों, मानवाधिकारों के प्रति जन-जागरूकता, सामाजिक न्याय और आम नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मानवाधिकार जागरूकता जैसे विषय को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कार्यक्रम की सराहना की और कार्यक्रम में शामिल होने का आश्वासन दिया। उनके सकारात्मक रुख से संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बताया गया कि यह सेमिनार समाज के विभिन्न वर्गों को मानवाधिकारों की जानकारी देने के साथ-साथ प्रशासनिक जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी विनय तिवारी ने दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …