Breaking News

गाजीपुर: नन्दगंज रेलवे स्टेशन पर पानी को तरस रहे यात्री, दोनों हैंडपंप दो माह से खराब

गाजीपुर। नन्दगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों को पीने के पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। प्लेटफार्म पर लगे दोनों हैंडपंप विगत दो माह से खराब पड़े हैं, जिससे यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में यात्रियों को बाजार या अन्य स्थानों से पानी खरीदना पड़ रहा है। यात्रियों ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक को चौड़ा करने के दौरान पानी की व्यवस्था के लिए एक हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगाया गया था। कार्य समाप्त होने के बाद उसकी मुंडी नहीं लगाई गई, जिससे वह हैंडपंप बेकार हो गया। इसके बाद दूसरे हैंडपंप से किसी तरह काम चल रहा था, लेकिन वह भी बीते दो माह से खराब पड़ा है। इस प्रकार दोनों हैंडपंप अनुपयोगी हो चुके हैं। उल्लेखनीय है कि स्टेशन पर प्रतिदिन प्रातः साढ़े चार बजे से साढ़े सात बजे तक चार पैसेंजर गाड़ियां थोड़े-थोड़े अंतराल पर आती-जाती हैं। इससे सुबह के समय यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है और पानी की आवश्यकता भी अधिक होती है। शौच आदि के समय यात्रियों को पानी भरने के लिए काफी परेशानी होती है। लोग पानी के लिए हैंडपंप की ओर दौड़ते हैं, लेकिन खराब होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ता है। कुछ यात्री गाड़ी का समय देखकर लगभग दो सौ मीटर दूर बाजार से पानी खरीदकर लाने को मजबूर हैं। स्टेशन पर पानी के लिए केवल हैंडपंप ही एकमात्र सहारा है, जो अब पूरी तरह बेकार हो गया है। यात्रियों ने रेलवे विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द हैंडपंपों की मरम्मत कराकर पेयजल की समुचित व्यवस्था की जाय।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …