Breaking News

गाजीपुर: सुभासपा के राष्‍ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने गोपीनाथ हास्पिटल का किया निरीक्षण, कहा- गरीबों का हो रहा है बेहतर इलाज

गाजीपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख राष्‍ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने सलामतपुर बहादुरगंज स्‍थित गोपीनाथ रिसर्च सेंटर पहुंचे। जहां पर उन्‍होने मरीजों से मुलाकात कर उनके स्‍वासथ्‍य, और इलाज के बारे में जानकारी प्राप्‍त की। इसके बाद वह अस्‍पताल के प्रबंधक शिवम त्रिपाठी, और संरक्षक राकेश तिवारी से मुलाकात की और गोपीनाथ हास्पिटल में उपलब्‍ध चिकित्‍सकीय व्‍यवस्‍था के बारे में जानकारी प्राप्‍त किया। उन्‍होने कहा कि जहुराबाद विधानसभा में स्थित यह प्रतिष्ठित गोपीनाथ हास्पिटल में बेहतर इलाज किया जा रहा है। आधुनिक मशीनों और कुशल चिकित्‍सकों ने बहुत ही कम समय में इस क्षेत्र की मरीजों की सेवा की है जिससे कि इस अस्‍पताल की प्रसिद्धि आसपास के जिलों तक फैल गयी है। यहां पर आयुष्‍मान कार्ड तथा अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध है जिससे कि गरीब आदमी का बेहतर इलाज हो सकता है।

Image 1

Check Also

ESICON 2026 में बीएचयू के डॉ. अभिषेक पाण्डेय ने मोटापे पर वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान, वाराणसी के मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर …