Breaking News

गाजीपुर: गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, खलासी की मौत, चालक घायल

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बकैनिया मोड़ के पास बुधवार सुबह गिट्टी लदे ट्रेलर के अनियंत्रित होकर पलटने से खलासी 32 वर्षीय दिनेश की जहां मौत हो गई वहीं चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल शव को कस्टडी में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ट्रेलर अहरौरा से गिट्टी लादकर बिहार प्रांत के चौसा पावर प्लांट जा रहा था। गहमर कोतवाली क्षेत्र में बकैनिया मोड़ के पास एक अंधे मोड़ पर चालक का नियंत्रण अचानक ही स्टेयरिंग से बिगड़ गया और ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। गिट्टी सड़क किनारे खेत में फैल गई, जिससे चालक और खलासी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने गहमर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी और घायलों को अस्पताल भिजवाने में मदद की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने शारीरिक परीक्षण के बाद खलासी दिनेश कुमार  पुत्र सिद्धनाथ निवासी बुजुर्गा थाना शहर कोतवाली को मृत घोषित कर दिया। घायल चालक ने बताया कि गाड़ी मालिक का नाम मंगल यादव है और दिनेश छुट्टी पर अपने गांव आ रहा था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले का संज्ञान में है। इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: धामूपुर धरवा–सौरम मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीण परेशान, टूटी पुलिया से दुर्घटना का खतरा

गाज़ीपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के करंडा ब्लॉक अंतर्गत धामूपुर धरवा से सौरम जाने वाली सड़क …