Breaking News

एमएमएमयूटी के लिए उपलब्धियों भरा रहा 2025, नए वर्ष में और बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद

लखनऊ। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के लिए वर्ष 2025 कई उपलब्धियों से भरा रहा। वर्ष 2025 में विश्वविद्यालय की कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां निम्नवत रहीं: –

रैंकिंग

  1. एन आई आर एफ (NIRF) 2025 में विश्वविद्यालय को देश में इंजीनियरिंग श्रेणी में 60वीं, विश्वविद्यालय श्रेणी में 68वीं, मैनेजमेंट श्रेणी में 83वीं, ओवरऑल श्रेणी में 99, एवं राज्य विश्वविद्यालय श्रेणी में 23वीं रैंक
  2. क्यू एस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Ranking) 2025 में विश्वविद्यालय को दक्षिण एशिया में 421वीं रैंक, तथा एशिया में 1301 से 1400 बैंड में जगह।
  3. टाइम्स इंजीनियरिंग सर्वे (Times Engineering Survey) 2024 में देश में 36वीं, प्रदेश में 6वीं रैंक
  4. इंडिया टुडे बेस्ट टेक्निकल यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स (India Today Best Technical University Rankings) 2024 में देश में 26वीं रैंक
  5. टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में विश्व में 1501वीं रैंक।
  6. टाइम्स हायर एजुकेशन इंटरडिसिप्लिनरी साइंस रैंकिंग 2025 में विश्व में 501-600 रैंक बैंड में जगह, प्रदेश में 7वां स्थान।
  7. एच ई हाइयर एजुकेशन वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में विश्व में 61वीं रैंक
  8. गूगल स्कॉलर साइटेशन रैंकिंग 2025 में प्रदेश में तीसरा स्थान
  9. इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) 2025 में बी बी ए पाठ्यक्रम को देश में 19वाँ और प्रदेश में पहला स्थान
  10. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा TCS Priority Institution का दर्जा मिला।

 

 

अनुसंधान एवं विकास

  1. विश्वविद्यालय के 159 शोधकर्ताओं को ए डी वर्ल्ड साइंटिस्ट्स इंडेक्स 2025 में जगह मिली।2. विश्वविद्यालय के 8 शिक्षक स्टेनफर्ड विश्वविद्यालय द्वारा जारी टॉप 2% साइंटिस्ट्स ऑफ द वर्ल्ड 2025 सूची में शामिल।
  2. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की प्रतिष्ठित योजना “ए एन आर एफ – पेयर” में विश्वविद्यालय का चयन, अनुसंधान के लिए रु. 100 करोड़ की धनराशि की मंजूरी।
  3. यूपीनेडा द्वारा ग्रीन हाइड्रोजन के संश्लेषण एवं अनुप्रयोग हेतु आई आई टी बी एच यू के साथ मिलकर शोध करने तथा सेंटर फॉर एक्सीलेंस की स्थापना हेतु रु. 50 करोड़ की स्वीकृति
  4. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की प्रतिष्ठित योजना “ग्लोबल इनीशिएटिव्स फॉर एकेडमिक नेटवर्क” में विश्वविद्यालय का चयन।
  5. ए आई सी टी ई, नई दिल्ली की प्रतिष्ठित “आइडिया लैब” हेतु चयन, रु. 1.10 करोड़ की स्वीकृति
  6. शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की प्रतिष्ठित योजना वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन में विश्वविद्यालय का चयन।
  7. अनुसंधान, विकास, एवं नई प्रयोगशालाओं की स्थापना एवं उच्चीकरण हेतु विश्वविद्यालय मद से लगभग रु. 32 करोड़ का प्रावधान।

 

 

विकास कार्य

  1. विश्वविद्यालय के इतिहास पहली बार एक साथ 100 नए शिक्षकों की नियुक्ति।
  2. 30 से अधिक पेशेवरों/ उद्योग विशेषज्ञों की प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के रूप में नियुक्ति।
  3. माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा रु. 13.57 करोड़ की परियोजनाओं की लोकार्पण जिसमें नवनिर्मित सावित्री बाई फुले महिला छात्रावास, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग भवन विस्तार, आई टी आर सी विस्तार, एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग भवन का विस्तार, सी एन जी पाइपलाइन का कार्य शामिल।
  4. माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा रु. 77.65 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास जिसमें रु. 49 करोड़ का 528 क्षमता का वातानुकूलित पुरुष छात्रावास, रु. 24 करोड़ का फार्मेसी भवन, एवं रु. 8 करोड़ का परीक्षा भवन शामिल।
  5. 144 क्षमता के नए वातानुकूलित महिला छात्रावास निर्माण के लिए पावरग्रिड द्वारा रु. 15 करोड़ की स्वीकृति।
  6. भारतीय ज्ञान एवं संस्कृति के प्रचार प्रसार हेतु भारतीय ज्ञान परंपरा विभाग की स्थापना।
  7. चार पुराने छात्रावासों का उच्चीकरण एवं नवीनीकरण।
  8. लगभग रु. 5 करोड़ की लागत से इंटरेक्टिव डिसप्ले, वीडियो कांफ्रेंसिंग सुविधा सहित 27 वातानुकूलित क्लासरूम की स्थापना।
  9. रु.02.97 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रयोगशाला छात्रों को समर्पित।

 

विद्यार्थियों की उपलब्धियां

  1. 159 विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय परीक्षा गेट क्वालीफाई की।
  2. 1097 विद्यार्थियों ने एन पी टेल द्वारा आयोजित परीक्षाएं उत्तीर्ण की, 43 छात्रों ने शीर्ष 1% में, 44 विद्यार्थी देश के शीर्ष 2% विद्यार्थियों में शामिल।
  3. विद्यार्थियों को 1100 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर, लगभग शत प्रतिशत अर्ह विद्यार्थियों का प्लेसमेंट, रु. 59 लाख का अधिकतम वार्षिक पैकेज।

 

प्रसार गतिविधियां

 

  1. स्वास्थ जागरूकता के प्रचार प्रसार के लिए हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल से समझौता।
  2. उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनके उत्साहवर्धन के लिए हरिहर प्रसाद दुबे फाउंडेशन से समझौता।
  3. इंफ्लिबनेट, गांधी नगर से लाइब्रेरी सुविधाओं के विस्तार के लिए समझौता।
  4. माननीय प्रधानमंत्री की के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 100 क्षय रोगियों को विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा गोद लिए गया।
  5. शैक्षणिक गतिविधियों के विस्तार हेतु राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर; हो ची मिन्ह सिटी यूनिवर्सिटी से समझौता।

 

वर्ष 2026 के लिए योजनाएं

  1. एन आई आर एफ रैंकिंग में शीर्ष 50 संस्थानों में रैंक प्राप्त करना।
  2. विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग में सुधार करना
  3. सभी इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का एन बी ए एक्रेडिटेशन कराना
  4. फार्मेसी विभाग भवन एवं परीक्षा भवन का निर्माण कार्य पूर्ण कराना।
  5. 528 क्षमता के वातानुकूलित पुरुष छात्रावास एवं 144 क्षमता के वातानुकूलित महिला छात्रावास का निर्माण पूर्ण कराना।
  6. सभी मेस के लिए भारत सरकार के ईट राइट प्रमाण प्राप्त करना।

 

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …