Breaking News

गाजीपुर: VB-G-RAM-G योजना में समय से भुगतान न मिलने पर श्रमिकों को मिलेगा ब्‍याज सहित पैसा- रविंद्र जायसवाल प्रभारी मंत्री  

गाजीपुर। VB-G-RAM-G योजना को लेकर प्रभारी मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शनिवार को पत्रकारवार्ता किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण अधिनियम 2025 को लेकर विपक्ष अनरगल प्रलाप कर लोगों को गुमराह कर रहा है। उन्‍होने बताया कि इस योजना का उद्देश्‍य विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण के अनुरुप विकास करना है। मनरेगा के खामियों को दूर कर तकनीक पर आधारित पारदर्शिता, मजबूत जवाबदेही और स्‍थाई संसाधनों व दृढकालीन ग्रामीण उत्‍पादन पर विशेष ध्‍यान देने की व्‍यवस्था करता है। पहले मनरेगा में सौ दिनों के लिए रोजगार मिलता था उसे बढ़ाकर 125 दिन किया गया। 25 प्रतिशत की वृद्धि तथा खेतीहर कार्यो के लिए 60 दिन, काम के लिए आरक्षित किय गये। इस प्रकार VB-G-RAM-G योजना 185 दिनों के काम की गारंटी लेता है। अब केवल चार मुख्‍य क्षेत्रों में कार्य होगा जिसमे जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंचना, आजीविका संपत्ति और जलवायु संरक्षण शामिल है। पहले मनरेगा में भुगतान के लिए महीनों इंतेजार करना पड़ता था वही VB-G-RAM-G योजना में काम के सात दिनों के अंदर भगुतान नही मिला तो ब्‍याज सहित भुगतान किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह, नगरपालिका अध्‍यक्ष सरिता अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, आदि लोग शामिल थे।

Image 1 Image 2

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …