Breaking News

गाजीपुर: बसपा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के जन्‍मदिन को सफल बनाने के लिए नेताओं ने किया जनसंपर्क

गाजीपुर। बसपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मायावती के जन्‍मदिन के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्व जिलाध्‍यक्ष रामप्रकाश गुड्डू के नेतृत्‍व में बसपा नेताओं ने जमानियां विधानसभा के भदौरा गहमर, बारा, कुतुबपुर, भतौरा, लहन, बरेजी, सायर, जबुरना आदि गांवों को भ्रमण किया। इस संदर्भ में रामप्रकाश गुड्डू ने बताया कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बहन मायावती जी का कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज जनसंपर्क किया गया है। जनसंपर्क में परवेज खां, अशोक, लालचंद राम, दीपक कुशवाहा, विक्‍की बिंद, रविंद्र, चंदीलाल, राजकुमार, रामनिवास, श्‍यामसुंदर, जुम्‍म्‍न शाह, विजय कुमार आदि लोग थे।

Image 1 Image 2

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी के पूर्व कैडेट आदित्य प्रताप सिंह बनें भारतीय सेना में अधिकारी

लखनऊ! 64 यूपी बटालियन एनसीसी की लखनऊ विश्वविद्यालय कंपनी (LU Company) के पूर्व कैडेट आदित्य …