गाजीपुर। जनपद के कासिमाबाद तहसील अंतर्गत सलामतपुर स्थित गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए NABH (National Accreditation Board for Hospitals & Healthcare Providers) से मान्यता प्राप्त कर ली है। यह प्रमाणपत्र अस्पताल को 18 नवम्बर 2025 से 17 नवम्बर 2027 तक के लिए वैध किया गया है। यह उपलब्धि न केवल अस्पताल बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र के लिए गर्व की बात है, क्योंकि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। NABH से मान्यता प्राप्त होने के बाद अस्पताल में निम्नलिखित विभागों की सेवाएं प्रमाणित हो गई हैं:
Clinical Services (चिकित्सा सेवाएं):
*एनेस्थीसिया (बेहोशी विभाग)
*जनरल मेडिसिन
*जनरल सर्जरी (लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सहित)
*स्त्री एवं प्रसूति रोग (हाई रिस्क प्रेगनेंसी सहित)
*हड्डी रोग (ऑर्थोपेडिक्स)
*बाल रोग
*यूरोलॉजी
Diagnostic Services (जांच सेवाएं):
*अल्ट्रासाउंड
*एक्स-रे
Laboratory Services:
*क्लिनिकल बायोकेमिस्ट्री
*हीमेटोलॉजी
Pharmacy एवं Physiotherapy सेवाएं भी उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह उपलब्धि डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और पूरी टीम की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। भविष्य में भी मरीजों को और बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा देने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। यह उपलब्धि गाजीपुर जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर मानी जा रही है।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….