गाजीपुर। TVS मोटर कंपनी के अधिकृत डीलर Jaiswal TVS, महाराजगंज, गाजीपुर द्वारा TVS के अत्याधुनिक Electric Two-Wheeler – TVS Orbiter का भव्य लॉन्च 13 जनवरी 2026 को दोपहर 1 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर शोरूम परिसर में भारी संख्या में ग्राहक, TVS प्रेमी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लॉन्च कार्यक्रम के दौरान TVS Orbiter का लाइव अनावरण, टेस्ट राइड तथा लॉन्च-डे एक्सक्लूसिव ऑफर्स ग्राहकों के आकर्षण का केंद्र रहे। बड़ी संख्या में ग्राहकों ने मौके पर ही बुकिंग कराकर वाहन के प्रति अपना भरोसा जताया। इस भव्य लॉन्च कार्यक्रम में TVS मोटर कंपनी के Territory Manager श्री आदित्य नारायण पाठक एवं श्री सूरज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने ग्राहकों को TVS Orbiter की तकनीकी खूबियों एवं भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी रणनीति की जानकारी देते हुए बताया कि “TVS Orbiter अपने सेगमेंट में फीचर्स और परफॉर्मेंस का नया मानक स्थापित करता है। इसकी प्रमुख विशेषताओं में
158 किलोमीटर की IDC रेंज,
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में पहली बार क्रूज़ कंट्रोल,
हिल होल्ड असिस्ट,
34 लीटर का विशाल बूट स्पेस,
14-इंच का सेगमेंट का सबसे बड़ा एलॉय व्हील,
प्रीमियम डिजिटल डिस्प्ले,
बेहतर स्टेबिलिटी एवं राइड कम्फर्ट,
तथा TVS की भरोसेमंद इंजीनियरिंग शामिल हैं।
कीमत की बात करें तो TVS Orbiter की
एक्स-शोरूम कीमत ₹1,08,200,
ऑन-रोड कीमत ₹1,14,990,हैl
साथ ही ग्राहकों को उत्तर प्रदेश सरकार की ₹5,000 की सब्सिडी का अतिरिक्त लाभ भी मिलेगा, जिससे यह इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और भी किफायती बन जाता है।” इस अवसर पर Jaiswal TVS के प्रबंध निदेशक सुभीत जायसवाल ने कहा, “TVS Orbiter को लेकर गाजीपुर के ग्राहकों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही है। इसकी लंबी रेंज, क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, बड़ा बूट स्पेस और आकर्षक कीमत इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग बनाती है l Jaiswal TVS हमेशा गाजीपुर को नई और भरोसेमंद तकनीक देने के लिए प्रतिबद्ध है।” लॉन्च कार्यक्रम के दौरान पुराने ग्राहकों के लिए विशेष सम्मान, आकर्षक उपहार और सरप्राइज की व्यवस्था की गई, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया। Jaiswal TVS के अनुसार, TVS Orbiter गाजीपुर और आसपास के क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को नई दिशा और गति प्रदान करेगा तथा ग्राहकों को किफायती, पर्यावरण-अनुकूल एवं प्रीमियम राइडिंग अनुभव देगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….