Breaking News

जौनपुर: चाइनीज मांझे से डाक्‍टर की गर्दन कटने से मौत

जौनपुर। जिले में बुधवार को चीनी मांझे की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना पंचहटिया स्थित प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास हुई। मृतक की पहचान डॉक्टर समीर हासिमी (28) के रूप में हुई है। गर्दन कटने से काफी खून बह रहा था, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर समीर बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान संभवत: चीनी मांझे से गर्दन कटने से उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने कहा कि चीनी मांझा प्रतिबंधित है। इसे लेकर जिले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके बावजूद लोग ऑनलाइन चीनी मांझा मंगाकर इसका उपयोग कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर थोड़ी सी खुशी के लिए पतंग लूटने या काटने के लालच में चीनी मांझे का उपयोग न करें। त्योहार मनाएं, लेकिन ध्यान रखें कि किसी तरह की जनहानि न हो।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …