Breaking News

क्रिकेट प्रतिभाओं को मिल रहा नया आयाम राजीव शुक्ला के दूरदृष्टि का परिणाम- संजीव कुमार सिंह

मऊ! इमिलिया स्थित वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान पर चल रहे 50 ओवेरों के लीग श्रृंखला के फाइनल व समापन मैच में शाहगंज क्रिकेट अकादमी ने आजमगढ़ की टीम को 08 विकेट से हरा दिया | मऊ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष डॉ० संजय सिंह ने बताया कि इस श्रृंखला में कुल 45 मैच खेले गए |  उन्होंने क्रिकेट के क्षेत्र में हो रहे विकास के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने बताया क्रिकेट के प्रति लोगों में नित्य प्रति बढ़ रहे रुझान क्रिकेट के उज्ज्वल भविष्य को प्रतिबिंबित कर रहा है | प्रदेश विशेषकर पूर्वांचल के युवाओं में क्रिकेट के प्रति लगाव, उनके जज्बे और अथक प्रयास को देखते हुए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन नित्य नए आयाम देने के लिए प्रयासरत है | उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए बी.सी.सी.आई. उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक राजीव शुक्ला ने दूरगामी दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्यनीति बनाया है, जिससे की प्रदेश विशेष रूप से पूर्वांचल के ग्रामीण अंचलों के खिलाडियों पर अधिक ध्यान केन्द्रित करते हुए हरसंभव अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने पर जोर दिया है | उन्हीं के मार्गदर्शन में व उनके दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए हम अथवा हमारी पूरी उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की टीम कार्य कर रहीं है | हाल ही खेले गए रणजी मैचों में उत्तर प्रदेश की टीम का लगातार 07 मैच में जीत हासिल करना उनके बेहतरीन कार्यशैली व दूरदृष्टि का सकरात्मक परिणाम है | इसके अतिरिक्त इस वर्ष आईपीएल में मंडल के तीन खिलाड़ियों के चयन होने से स्पष्ट हो गया है कि मंडल में उत्कृष्ट खिलाडियों की कमी नहीं है | उन्होंने बताया कि आनेवाले समय में राजीव शुक्ला के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के और भी खिलाड़ी क्रिकेट जगत में अपना परचम लहराते हुए मिलेंगे  | आज वेदांत क्रिकेट क्लब के मैदान में संपन्न हुए लीग श्रृंखला के लिए उन्होंने मऊ क्रिकेट संघ के अध्यक डॉ. संजय सिंह तथा आयोजक सुन्दरम की प्रशंसा करते हुए कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद गाजीपुर में भी इसी प्रकार का लीग श्रृंखला चल रहा है जिसके अंतर्गत 51वां मैच के रूप में फाइनल मैच आगामी 18 जनवरी 2026  को खेला जायेगा | जिसके लिए उन्होंने गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह और उनकी पूरी टीम की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की | उन्होंने बताया कि लीग श्रृंखला में प्रतिभाग करनेवाली सभी टीमों को एक – दूसरे के साथ मैच खेलने का अवसर दिया जाता है ताकि खिलाड़ी को बेहतर प्रदर्शन करने और नित्य नया सिखने का अवसर मिल सके |

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …