Breaking News

आजमगढ़: टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर

आजमगढ़। जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुरा खिजिर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास बुधवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर भाग गया। जानकारी के अनुसार, ओझौली गांव निवासी सूरज जायसवाल (25), बृजेश कन्नौजिया (23) और संतविजय (22) किसी कार्य से मुबारकपुर आए थे। देर रात तीनों युवक बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे जैसे ही उनकी बाइक मुबारकपुर इंडेन गैस एजेंसी के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में सूरज जायसवाल और बृजेश कन्नौजिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतविजय गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुबारकपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मृतक अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। पुलिस फरार टैंकर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …