गाजीपुर। लालसा पॉलिटेक्निक (LALSA Institute of Engineering & Rural Technology) में तकनीकी शिक्षा का सुनहरा अवसर में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क मार्गदर्शन के साथ प्रारम्भ की गयी है। संस्था के प्रबंध निदेशक ई. अजय यादव ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी JEECUP (Joint Entrance Examination Council, Uttar Pradesh) की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। जो विद्यार्थी ऑनलाइन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की असुविधा महसूस करते हैं, वे संस्थान परिसर में आकर पूर्णतः निःशुल्क मार्गदर्शन एवं सहायता प्राप्त करते हुए अपना आवेदन करा सकते हैं। संस्थान द्वारा विद्यार्थियों को आवेदन से लेकर काउंसलिंग तक हर चरण में सहयोग प्रदान किया जायेगा । इस अवसर पर संस्था प्रबंधक अजय यादव ने विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि “तकनीकी शिक्षा आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पॉलिटेक्निक पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी कम समय में व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त कर रोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर हो सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी समय रहते पंजीकरण कर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।” लालसा पॉलिटेक्निक हमारी संस्था को आधुनिक प्रयोगशालाओं, अनुभवी एवं समर्पित शिक्षकों तथा व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए जाना जाता है। यहाँ विद्यार्थियों को उद्योग-अनुकूल तकनीकी शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं बेहतर करियर के लिए तैयार किया जाता है। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी एवं निःशुल्क मार्गदर्शन हेतु 9897677977, 9795755837, 77070 31951, 9598945135 पर संपर्क करें।

Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….