गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा अभियान के तहत आज दिनांक 05.02.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर रौजा पुल के नीचे से 01 नफर अभियुक्त 1.रितेश कुमार बिन्द पुत्र पन्नालाल बिन्द निवासी पिपरही थाना नन्दगंज जनपद गाजीपुर उम्र 20 वर्ष व 02 नफर बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया । जिसके पास से मु0अ0सं0 51/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित 01 अदद मोटर साइकिल व मु0अ0सं0 73/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित 01 अदद टैबलेट व 01 अदद एलपीजी सिलेण्डर तथा मु0अ0सं0 74/2026 धारा 305(ए) बीएनएस से सम्बन्धित 01 अदद लैपटाप व 4000 रुपया नकद बरामद करते हुये धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुये अभियुक्त/बालअपचारी उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….