Breaking News

गाजीपुर: फार्म 6 भरकर वोट बढ़वाएं कार्यकर्ता- विधायक डा. वीरेंद्र यादव

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर विधानसभा कि मासिक बैठक संपन्न हुई। मासिक बैठक कि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने किया। मासिक बैठक को संबोधित करते हुए जंगीपुर के विधायक डॉ वीरेन्द्र यादव जी कहा कि विधानसभा की प्रत्येक मत देय स्थल पर जोन प्रभारी,सेक्टर प्रभारी, बूथ प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी फार्म 6 भर कर वोट बढ़ाने का काम करें। और अपने लोगों को सचेत भी किया कि भारतीय जनता पार्टी व RSS के लोग फर्जी फार्म 7 छपवा कर समाजवादी पार्टी के लोगों का वोट काटने का काम कर रही है। अगर ऐसा कोई फर्जी तरीके से वोट काटते हुए अधिकारी संलिपित पाया गया तो समाजवादी पार्टी के लोग मुकदमा कराकर उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की मांग करेंगे। बैठक के अंत में सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए जंगीपुर विधायक डॉ वीरेन्द्र यादव ने अपने पिता स्व0 कैलाश यादव जी पूर्व पंचायतीराज मंत्री कि 10वीं पूर्णतिथि के अवसर पर 9 फरवरी को लुटावन स्नाकोत्तर महाविद्यालय सकरा जैतपुरा में आने के लिए सभी को आमंत्रित किया। जिला उपाध्यक्ष/विधानसभा प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने सभी कार्यकर्ताओं को को संबोधित करते हुए आवाहन किया कि किसी भी मतदाता का नया नाम छूट न पाए फॉर्म 6 भर कर नाम बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, जिला उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुभाष यादव गुड्डू, सदर ब्लाक के ब्लॉक अध्यक्ष दारा यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष बल्ली बिन्द, महिला सभा की अध्यक्ष सुनीता यादव, रुकमिना देवी, शिवराम चौहान, चन्द्रशेखर राजभर, कामेश्वर चौहान, मोहम्मद अनवर खान, शिव मुनि पासी, शिव बदन राजभर, बिज्या राजभर, बृजेश सिंह, यशवन्त कुशवाहा, कार्यक्रम का संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …