Breaking News

गाजीपुर: पति के मरणोपरांत नेत्रदान एवं देहदान करके पत्‍नी ने पेश की मानवता की मिसाल  

गाजीपुर। अधिवक्ता ग्लोब कुमार कुशवाहा जी के पिता बलिराम सिंह कुशवाहा जी ग्राम- तलवल गाजीपुर का निधन हो गया। सम्राट अशोक क्लब की प्रेरणा से उनकी हार्दिक इच्छा थी कि मेरे मरने के बाद मेरा नेत्रदान और देहदान कर दिया जाय। उनकी इच्छा के अनुरूप उनकी पत्नी कौशल्या मौर्य जी व सुपुत्र ग्लोब कुमार कुशवाहा जी ,रमेश कुशवाहा जी,दीपक कुमार कुशवाहा जी उनकी सुपुत्री चिंता मौर्य, रंभा मौर्य सभी लोगो ने लोककल्याण की भावना से नेत्रदान एवं देहदान किया गया। इस प्रक्रिया के लिए साह हॉस्पिटल  वाराणसी के डॉक्टर अजय कुमार मौर्य .एवं उनके टीम के द्वारा नेत्रदान लिया गया ,और  देहदान मेडिकल कॉलेज गाजीपुर को किया गया । इस अवसर पर सम्राट अशोक क्लब के प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेन्द्र जी जिलाध्यक्ष अरविंद तथा कुछ पदाधिकारी एवं सदस्यगण व रिश्तेदार तथा ग्रामीण लोग अधिक संख्या में उपस्थित थे। यह परिवार सम्राट अशोक क्लब भारत की प्रेरणा से प्रेरित होकर सम्राट अशोक महान की लोक कल्याणकारी नीतियों के तहत कार्य करता रहता है । इस परिवार से सीख ले कर हम लोगों को भी सर्व लोक हीत में कार्य को करने की जरूरत है। पूरे परिवार को सम्राट अशोक क्लब भारत की तरफ से पिता जी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिवार को बहुत-बहुत साधुवाद ,परिवार के सुखमय जीवन की मंगल कामना करते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …