Breaking News

जौनपुर: इनोवा कार व ट्रैक्‍टर में टक्‍कर, एक की मौत- छह घायल

जौनपुर। बदलापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग 731 के पूरामुकुंद गांव में शुक्रवार की भोर तीन बजे के करीब एक इनोवा व ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार एक किशोर की जहां घटना स्थल पर मौत हो गई वहीं, छह लोग घायल हो गए हैं। इनोवा में सवार तीन लोगों को भी गंभीर चोटें आई है। जौनपुर की तरफ से एक ट्रैक्टर सुल्तानपुर की तरफ जा रहा था, जहां गलत दिशा से आ रही इनोवा से सीधी टक्कर हो गई। ट्रैक्टर पर सवार 15 वर्षीय सक्षम गौतम की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं, 39 वर्षीय अमरजीत, 60 वर्षीय मधुबन 32 वर्षीय नन्हे, 28 वर्षीय मनीष, 14 वर्षीय कृपाल निवासी फत्तूपुर बदलापुर गंभीर रूप से घायल हो गए है। उधर, इनोवा में सवार 18 वर्षीय मनीष यादव, 22 वर्षीय आशुतोष तिवारी व 25 वर्षीय रहमत को गंभीर चोटें आई है। सभी घायलों को सीएचसी में उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …