Breaking News

गाजीपुर: गोपीनाथ हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर सनेहुआ सलामतपुर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर

गाजीपु। ग्राम सभा सनेहुँआ सलामतपुर स्थित गोपीनाथ हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संरक्षक राकेश तिवारी के यहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का गरिमामय आगमन हुआ। इस अवसर पर शिष्टाचार भेंट कर आत्मीय वातावरण में जलपान किया गया। यह मुलाकात आपसी संवाद, संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं सामाजिक सौहार्द को और अधिक मजबूत करने वाली रही। मंत्री जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरक विचारों से उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, ऊर्जा और संकल्प का संचार हुआ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक न्याय, सम्मान और अधिकार पहुँचाने के अपने संकल्प के साथ निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …