Breaking News

गाजीपुर: 20 फरवरी तक भरे जाएंगे राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकेरी सैदपुर में प्रवेश के लिए फार्म

गाजीपुर। देवकली ब्लाक मे स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय चकेरी उपरवार मे कक्षा 6,7,8,9 व 11 विज्ञान एवं मानविकी कला वर्ग मे दाखिला के लिए आनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 हॆ। यह विद्यालय आवासीय व पुरी तरह निः शुल्क हॆ जिसमे कापी,किताब,ड्रेस सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध हॆ।ग्रामीण क्षेत्र के अभिभावकों की वार्षिक आय 46080 तथा शहरी क्षेत्र के लिए 56460 निर्धारित हॆ उनके ही बच्चे पात्र हॆ।विद्यालय मे कम्प्यूटर,वाई फाई,बिजली,पानी की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध हॆ।विद्यालय देवकली ब्लाक के दक्षिणी छोर गंगा के किनारे स्थित हॆ।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …