Breaking News

सोनभद्र: सिर कूचकर खनन व्‍यवसायी की निर्मम हत्‍या

सोनभद्र। जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बघमनवा खनन क्षेत्र में शनिवार रात खनन व्यवसायी विष्णु हरि उपाध्याय (76) की निर्मम तरीके से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। वारदात बघमनवा के पास स्थित एक प्लांट के समीप बने कार्यालय में हुई, जहां विष्णुहरि सो रहे थे। खनन व्यवसायी माधव हरि उपाध्याय के भाई थे और मूल रूप से थाना गोपीगंज, जिला भदोही के निवासी थे। ओबरा क्षेत्र में व्यवसाय के चलते वह बाबा धुलाई शिवनगर कॉलोनी में रह रहे थे। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही पीआरबी और ओबरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों का शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात के दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं चोरी की आशंका भी जताई जा रही है। एडिशनल एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। आशंका है कि पत्थर से वार कर हत्या की गई है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …