Breaking News

सोनभद्र: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत  

सोनभद्र। जिले के बभनी थाना क्षेत्र के मनरुटोला में शनिवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार विंदेश्वर (32) पुत्र रामपति निवासी मुरता थाना दुद्धी की शनिवार की रात सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक के पिता रामपति ने बताया कि विंदेश्वर की शादी वर्ष 2012 में मूरता गांव में हुई थी। इसके बाद से ही वह ससुराल में रहता था। शनिवार को शाम करीब पांच बजे अपने छोटे भाई कौलेश्वर को छोड़ने के लिए घर डूगरु थाना सनावल जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ गया था। भाई को छोड़कर मूरता लौट रहा था कि मनरुटोला में आकर बाइक पेड़ से टकरा गई और उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी तो रात में परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। घटना की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी मुनिया देवी का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतक के चार बच्चे एक लड़की और तीन लड़के हैं। घटना की सूचना परिजनों ने बभनी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर सरफराज खान मौके पर पहुंच गए और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …