Breaking News

बलिया: घर से बुलाकर दबंगों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

बलिया। जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव निवासी आयुष सिंह (17) को सोमवार की रात घर से बुलाकर कुछ युवकों ने गोली मार दी। पुराने विवाद को लेकर घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। घटना की खबर मिलते ही गांव में खलबली मच गई। परिजन इलाज के लिए उसे लेकर जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां चिकित्सक प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख वाराणसी स्थित बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर एसपी दक्षिणी कृपा शंकर व सीओ उस्मान अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। परिजनों ने बताया कि आयुष खाना खा रहा था, उसी दौरान किसी दोस्त ने फोन कर हल्दी बाजार में बुलाया।  वह कुछ देर में आने को कह घर से निकला था। एएसपी कृपाशंकर ने कहा कि एक युवक को पुरानी रंजिश को लेकर कुछ दोस्तों द्वारा गोली मारने का मामला आया है। मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …