Breaking News

गाजीपुर: एमजेआरपी पब्लिक स्‍कूल में 12वीं के छात्राओं को दी गई शानदार फेयरवेल पार्टी

गाजीपुर। महात्मा ज्योतिबा फुले स्कूल, जगदीशपुरम में दिनांक 10 फरवरी 2026 को कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए “अलविदा – यादों का सफर” शीर्षक से एक शानदार फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों के सम्मान में नृत्य, गीत एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों की प्रस्तुतियाँ दीं। संस्थापक ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन अत्यंत आवश्यक है तथा भविष्य की चुनौतियों का निडर होकर सामना करना चाहिए। प्रत्येक चुनौती व्यक्ति को और अधिक मजबूत बनाती है। आपकी मेहनत और लक्ष्य ही आपको सफलता की ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा ने कहा कि सफलता मेहनत का फल है, इसलिए लक्ष्य प्राप्ति के लिए ईमानदारी से परिश्रम करना आवश्यक है। वरिष्ठ शिक्षकों ने भी छात्रों को शुभकामनाएँ दीं तथा सभी विद्यार्थियों को स्मृति-चिन्ह भेंट किए गए, जिससे माहौल भावुक एवं यादगार बन गया। इस अवसर पर छात्रों ने विद्यालय के सुनहरे पलों को याद करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य राकेश पांडे, दिनकर सिंह, हरि कुशवाहा, वसंत शर्मा, संजीव अग्रहरी, राज नारायण कुशवाहा, दीपक कुमार, सरस्वती सिंह, मेहजबीन बानो, कृष्णानंद तिवारी, डॉ. दीपिका श्रीवास्तव, महेश चौहान सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11वीं के छात्र उत्कर्ष, प्रियांशी आदित्य प्रजापति श्रुति यादव अव्यांश वर्मा  अदिति एवं आयुषी ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …