Breaking News

आजमगढ़: ई-मेल पर मिली दीवानी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने परिसर को कराया खाली  

आजमगढ़। दीवानी कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मेल पर मिलते ही जांच पुलिस सक्रिय हुई और कचहरी पहुंचकर पूरे परिसर को खाली कराया। आधिकारिक मेल पर 9.50 बजे आजमगढ़ कचहरी में बम की सूचना, जिला जज जयप्रकाश पांडेय को जैसे ही सूचना मिली, पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस बल ने कचहरी परिसर को खाली कराया और कचहरी परिसर की जांच करनी शुरू कर दी। पुलिस और खुफिया एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं तथा पूरे परिसर को खाली कराकर कचहरी में मौजूद वकीलों, वादकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी। धमकी भरा संदेश ईमेल के माध्यम से मिलते ही तत्काल एहतियातन सभी अदालतों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वायड ने परिसर की सघन तलाशी शुरु कर दी। तलाशी के दौरान मिलने वाली संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान मौके पर एसएसपी डा.अनिल कुमार के साथ कई थानों के पुलिस कर्मी,बम निरोधक दस्ता डाग स्क्वायड के साथ अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रहे है। अधिकारी कुछ भी बोलने से कतराते रहे। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …