Breaking News

गाजीपुर: ग्राम पंचायत स्‍तरीय सोशल ऑडिट के लिए जारी हुआ टाइमटेबल

गाजीपुर! जिला विकास अधिकारी ने बताया है कि जनपद गाजीपुर में ग्राम पंचायत स्तरीय सोशल आडिट टीमों के गठन हेतु विकास भवन गाजीपुर के सभागार में साक्षात्कार आयोजित किया गया है। आवेदकगण विकास भवन सभागार गाजीपुर में उपस्थित होकर मूल अभिलेखो का मिलान कराते हुए साक्षात्कार में उपस्थित हों, इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी अपने से सम्बन्धित विकास खण्डों से भी प्राप्त कर सकते है। विकास खण्ड रेवतीपुर, मनिहारी, जमानियां, बिरनों एवं करण्डा का साक्षात्कार दिनांक 23.02.2026 को प्रातः 11.00 बजे से, विकास खण्ड भांवरकोल, भदौरा, सादात, जखनियां, सैदपुर व मरदह का साक्षात्कार दिनांक 24.02.2026 को प्रातः 11.00 बजे से, विकास खण्ड बाराचवर, कासिमाबाद, देवकली, सदर व मुहम्मदाबाद का साक्षात्कार दिनांक 25.02.2026 को प्रातः 11.00 बजे से साक्षात्कार समाप्ति तक किया जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …