Breaking News

जौनपुर: सरसो के खेत में मिला अज्ञात व्‍यक्ति का शव, ईंट से कूचकर की गयी हत्‍या

जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आशापुर (फेरूपुर) गांव के समीप वरुणा नदी किनारे फेरूपुर घाट स्थित सरसो के खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का सोमवार को शव मिला है। युवक की इंटरलॉकिंग वाले ईंट से सिर कूचकर हत्या की गई है। 20 मीटर दूर सड़क पर एक बिना नंबर की बाइक भी खड़ी मिली है। जनपद के सीमा पर ग्राम पंचायत आशापुर गांव से एक किमी दूर वरूणा नदी के फेरूपुर घाट से करीब 30 मीटर दूर अज्ञात व्यक्ति का शव लोगों ने सुबह आठ बजे देखा। मृतक की उम्र करीब 23 वर्ष आंकी जा रही है। ग्रामीणों ने सूचना रामपुर पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा, थानाध्यक्ष रामपुर विनोद कुमार व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक के सिर को इंटर लॉकिंग वाले ईंट से कूचा गया है। चेहरे पर किसी भारी वस्तु से चोट है। पुलिस व फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच में लगी हुई है। पहचान व अन्य जानकारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस व फॉरेन्सिक टीम के साथ निरीक्षण किया, इससे पता चला है कि इंटर लॉकिंग वाले ईट से वार कर घटना को अंजाम दिया गया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …