Breaking News

जौनपुर: पानी गिराने के विवाद में महिला की हत्‍या

जौनपुर। जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में पानी गिराने के विवाद ने महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में मां, बेटी और बेटा गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। इंद्रावती देवी (50) का पट्टीदारों से रास्ते में पानी गिराने को लेकर सुबह 10 बजे विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पट्टीदारों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे इंद्रावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिला को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोप के आधार पर अनारा बिंद, उनकी बेटी रिंका और मिथिलेश बिंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया। साथ ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियुक्त मिथिलेश बिंद, उनकी मां अनारा और बहन रिंका बिंद को गिरफ्तार किया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में मारपीट, दर्जनों घायल

गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव में दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर …