Breaking News

गाजीपुर: वाहन दुर्घटना में घायल व्‍यक्ति की मौत

ग़ाज़ीपुर। रविवार की शाम नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–गोरखपुर हाईवे पर रामपुर बंतरा कट के पास सड़क पार करते समय एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार रामपुर बंतरा गांव निवासी जगदीश बिंद (55) नंदगंज बाजार से पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पार करते समय किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया, जहां रात्रि में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।सोमवार सुबह परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए, जहां गांव के काफी संख्या में महिला और पुरुष एकत्र हो गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पुत्र ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: पाक्‍सो का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 06.09.2026 …