Breaking News

गायत्री पीठ गाजीपुर के तत्‍वावधान में अब पूरे जनपद में भ्रमण करेगी अखंड ज्‍योति, टाइमटेबल जारी

गाजीपुर। अखंड दीपक को बसंत पर्व सन् 1926 को परम् पूज्य गुरुदेव ने दिव्य अनुष्ठान करके जलाया था वह अखंड दीपक बसंत पर्व 2026 को 100 वर्ष पूरे कर चुका है और अनवरत जल रहा है व उसके सानिध्य में नित्य करोड़ों गायत्री मंत्रों का जाप हो रहा है। ज्ञातव्य है कि जो दीपक अनवरत 12 वर्षों तक जल जाता है और उसके सानिध्य में गायत्री मंत्र का जाप हो रहा हो उसके दर्शन मात्र से 12 जन्मों का पाप-ताप मिट जाता है उसके सापेक्ष जो दीपक 100 वर्षों से जल रहा हो उसके दर्शन मात्र से अनेकों जन्मों का पाप-ताप-संताप मिट जाएगा। उस दुर्लभ, पावन व दिव्य अखंड दीपक का दर्शन आपको घर-बैठे मिल जाए इस क्रम में युग तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से “दिव्य ज्योति कलश यात्रा” का शुभागमन गाजीपुर जनपद में दिनांक 01मार्च 2026 को हो रहा है । वह “पावन दिव्य ज्योति कलश यात्रा” दर्शन हेतु किस दिन कहां उपलब्ध होगा उसकी समय सारणी निम्नवत् प्रस्तुत है :-

📌01 मार्च 2026 – भांवरकोल ब्लॉक

📌02 मार्च 2026 – बाराचवर ब्लॉक

📌03 व 04 मार्च 2026 – होली अवकाश (विश्राम गायत्री शक्तिपीठ गाजीपुर)

📌05 मार्च 2026 – सदर ब्लॉक

📌06 मार्च 2026 – मुहम्मदाबाद ब्लॉक

📌07 मार्च 2026 – कासिमाबाद ब्लॉक

📌08 मार्च 2026 – मरदह ब्लॉक

📌09 मार्च 2026 – बिरनो ब्लॉक

📌10 मार्च 2026 – मनिहारी ब्लॉक

📌11 मार्च 2026 – जखनिया ब्लॉक

📌12 मार्च 2026 – सादात ब्लॉक

📌13 मार्च 2026 – सैदपुर ब्लॉक

📌14 मार्च 2026 – देवकली ब्लॉक

📌15 मार्च 2026 – करंडा ब्लॉक

📌16 मार्च 2026 –  जमानिया ब्लॉक

📌17 मार्च 2026 – भदौरा ब्लॉक

18 मार्च 2026 – रेवतीपुर ब्लॉक

सभी ब्लॉकों/शाखाओं के भाई- बहिन आपसी सहयोग, सहानुभूति और तालमेल के माध्यम से मिल जुलकर अपने क्षेत्र में दिव्य ज्योति कलश यात्रा के स्वागत, मार्ग निर्धारण व दर्शन-भ्रमण हेतु समय सारिणी बना लेवें। पूज्य गुरूदेव ने कहा है कि “अपनी रोटी मिल बाँटकर खा लें ताकि तुम्हारे दूसरे भाई भी सुखी रह सकें।” सभी यह प्रयास करें कि रथ यात्रा प्रातः 8_8:30 बजे तक निकल जाएं और प्रत्येक दिन कम से कम 10 गांवों तक जायेंगे और शाम को किसी एक सामूहिक स्थान पर शानदार दीपयज्ञ हो। अधिकतम 9 बजे (रात्रि) तक कार्यक्रम समाप्त हो जाए। सुबह निकलने से पूर्व जलपान, दोपहर में भोजन, शाम को अल्पाहार व रात्रि में सतोगुणी भोजन और विश्राम की व्यवस्था अच्छी (आरामदायक) हो।

 

Image 1 Image 2

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …