बलिया। जिले में धर्मांतरण मामले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन अधिनियम मामले में पादरी जोसे थामस को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के पास से एक बोरी में प्रभु यीशु से संबंधित 124 पुस्तकें व म्युजिक सिस्टम, तीन माइक, दो केबल, एक साउंड बॉक्स, एक पीए सिस्टम, एक डेटा केबल बरामद किया गया है। थाना प्रभारी मूलचंद चौरसिया ने बताया कि बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं और जलपा चौक निवासी गौतम की शिकायत पर पुलिस टीम ने जोसे थॉमस निवासी 122/2 न्यू पाटलिपुत्र कॉलोनी पटना (बिहार) के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। आरोप है कि कस्बा क्षेत्र में अवैध रूप से धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था। चौकी प्रभारी अश्वनी मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के आवास से सीसीटीवी फुटेज का डीवीआर, कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रचार-प्रसार से संबंधित पत्रक तथा कुछ पुस्तकें बरामद कर कब्जे में ले लीं। बरामद सामग्री को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। सोमवार को धर्मांतरण को लेकर कस्बे में आक्रोश बना रहा। बजरंग दल और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया था कि सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। संगठन के लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की थी।थाना प्रभारी मूलचंद चौरसियक ने ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व दस्तावेजों की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व सौहार्द बनाए रखें।कस्बा के वार्ड नम्बर पांच में डॉक्टर फरीद के मकान में इसाई पादरी जोसे थामस द्वारा एक कमरे में 15-20 महिला व कुछ बच्चे जिन्हे धर्म परिवर्तन कराने व अपने धर्म का नाट्कीय बखान करने तथा प्रलोभनों के माध्यम से हमारे हिन्दू धर्म को परिवर्तन कर इसाई धर्म को प्रेरित किया जा रहा है। जोसे थामस उपरोक्त के द्वारा हिन्दू-देवी देवताओ को नीच व गाली-गलौज करते हुए अपने इसाई धर्म की महानता व प्रभु ईशु की कृपा बताते हुए लोगो को धन व नौकरी आदि का प्रलोभन देते हुए धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है, तथा मुझे भी धर्म परिवर्तन करने धन व नौकरी का प्रलोभन दिया गया।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….