Breaking News

लखनऊ: पूर्वांचल एक्‍सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, पांच की मौत, 16 घायल

लखनऊ: पूर्वांचल एक्‍सप्रेसवे पर गोंसाईगंज थाना क्षेत्र में एक डबल डेकर बस पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौत हो गई. जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह बस पंजाब से बिहार जा रही थी। जानकारी में ड्राइवर को झपकी आना इस हादसे की वजह बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और मेडिकल टीम राहत-बचाव कार्य में जुट गई है.  बस पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही थी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. कई यात्रियों के बस में फंसे होने की सूचना है. क्रेन की मदद से बस को उठाकर साइड किया गया है. इस हादसे में मौत के आंकड़े बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध …