Breaking News

वाराणसी: डोम राजा के परिवार ने मसाने की होली का किया विरोध

वाराणसी। काशी विद्वत परिषद के बाद अब डोम राजा परिवार ने मसाने की होली का विरोध किया है। डोम राजा परिवार के सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने मणिकर्णिका घाट पर होने वाले इस आयोजन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। डोम राजा परिवार ने मंगलवार को मसाने की होली का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने के लिए डीएम और पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत की। कहा कि पौराणिक मान्यताओं के नाम पर हुड़दंगई और अराजकता फैलाया जाता है। किसी भी पुराण में मसाने की होली की परंपरा ना होने का दावा किया। महाश्मशान में मसाने की होली के आयोजन पर रोक न लगाए जाने पर डोम राजा परिवार ने विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। डोम राजा परिवार के सदस्यों ने वाराणसी प्रशासन से झाकी निकालने की अनुमति पर रोक लगाने औक महाश्मशान घाट पर चिताओं के भस्म की होली पर रोक लगाने की मांग की है।

Image 1 Image 2

Check Also

टेरी पीजी कालेज गाजीपुर में बीसीए, बीबीए, एमसीए, एमबीए, ओ-लेवल में प्रवेश के लिए नामांकन फार्म जारी

गाजीपुर। विश्वविद्यालय एवं शासन के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के तहत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान …