गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अंIकुशपुर, गाजीपुर पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्म ब्यूरो ,कुश्मौर ,मऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना के अंतर्गत कृषक एवं कृषक महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ वर्मी कीट लपेटा पाइप एवं सिलाई मशीन डॉ हर्षवर्धन सिंह (प्रधान वैज्ञानिक कृषि सूक्ष्म जीव) की अध्यक्षता में वितरित किया गया 1 प्रशिक्षण के दौरान केंद्र के अध्यक्ष ‚ कृषि वैज्ञानिक ‚ कृषक एवं कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग किया l डॉ सिंह ने अपने सम्बोधन में किसानो को बताया कि जैविक खेती की परिकल्पना को साकार करने के लिए वर्मीकम्पोस्ट कीट की सहायता से केंचुआं खाद उत्पादन एवं प्रयोग करके मृदा में उपस्थित कार्बन की मात्रा को कैसे बढ़ाया जा सकता हैं ‚ सिंचाई दक्षता पर किसानों का ध्यान केंद्रित करते हुए लपेटा पाइप के महत्व को बताया I उद्यमिता को ध्यान में रखकर सिलाई मशीन वितरण के दौरान महिलाओं से आग्रह भी किया कि इसका सदुपयोग करके रोजगार का साधन बनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं I डॉ. जे. पी. सिंह (अध्यक्ष, के. वी. के. ) ने डॉ हर्षवर्धन सिंह का अपने केंद्र के वैज्ञानिकों और क्षेत्र के किसानों के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आग्रह भी किया कि ऐसी योजनाओं का लाभ हमारे ग़ाज़ीपुर क्षेत्र के किसानों को सर्वदा मिलता रहें I कृषक हरेन्द्र ,प्रेमचंद ,मनीष कुमार,राजू ,पारस , एवं रम्भा ,उषा देवी पिंकी, रानी देवी आदि कृषक महिलाओं ने प्रतिभाग कियाI
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….