गाजीपुर। प्राचीन श्री महादेव राधेश्वर ठाकुर लक्ष्मी नारायण मठ कुसुमी कलां परिसर मे पीठाधीश्वर महंथ स्व० बद्रीनारायण मिश्र गिरी की 22वीं पुण्यतिथि वर्तमान पीठाधीश्वर बबलू गिरी जी महाराज के नेतृत्व मे धुमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर दो दिवसीय श्रीराम कथा, रूद्राभिषेक ,कीर्तन,भजन व विशाल भण्डारा 25 फरवरी को आयोजित किया गया जिसमें हजारॊं लोगो ने भाग लिया। इस अवसर पर मॊनीबाबा धाम चोचकपुर के महन्थ सत्यानंद गिरी जी महाराज,बनदेवी मठ म ऊ के महन्थ सुनील गिरी जी महाराज,बक्सर बिहार मठ के महन्थ अनिल गिरी जी महाराज,गुरूबाग गाजीपुर के महन्थ अंजनी दास जी महाराज,होलीपुर के गोपाल गिरी जी महाराज,नागा बाबा धाम के सुदामा गिरी जी महाराज,जेवर के गणेश गिरी,बबुरा के ओमप्रकाश गिरी जी सहित काफी संख्या मे संत महात्मा व गण मान्य नागरिक मॊजूद थे।इसके अलावा राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के जिला अध्यक्ष अशोक प्रताप त्रिपाठी,भाजपा नेता कंचन गिरी,ग्राम प्रधान रामकिशुन बिन्द,शिवा गिरी,राधेश्याम गिरी,छोटेलाल गिरी,मनोज गिरी,राजनाथ गिरी,हरिशंकर गिरी,महेन्द्र गिरी,बेजनाथ तिवारी,अमरनाथ तिवारी,रवीन्द्र यादव,विपीन यादव आदि लोग प्रमुख रुप से मॊजूद थे।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….