Breaking News

सावित्रीबाई फुले के निर्वाण दिवस पर एमजेआरपी स्‍कूल, गाजीपुर में दी गयी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भारत की पहली महिला शिक्षिका और सामाजिक सुधारो की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले के निर्वाण दिवस पर दिनांक 10 मार्च 2026 को महात्मा ज्योतिबा फुले पब्लिक स्कूल जगदीशपुरम गाजीपुर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक व पूर्व सांसद माननीय जगदीश सिंह कुशवाहा जी ने माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने महिलाओं को शिक्षा के मूल अधिकार से जोड़कर नारी सशक्तिकरण को नई दिशा दी। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश की पहली बालिका विद्यालय की स्थापना की और समाज सुधार की अलख जगाई। उन्हें भारत की नारी शिक्षा,सामाजिक कार्यकर्ता और दलित व वंचितों की एक मजबूत महिला आवाज माना जाता है। सावित्रीबाई फुले ने जातिगत भेदभाव,अस्पृश्यता, बाल विवाह व सती प्रथा के खिलाफ आजीवन संघर्ष की एवं विधवा पुनर्विवाह का समर्थन किया। उनका प्रेरणादाई जीवन राष्ट्र निर्माण में सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह कुशवाहा, उप प्रधानाचार्य राकेश पांडे, हरि कुशवाहा, दीपक कुमार,महज़बीन बानो, कृष्णानंद तिवारी सुरेश प्रसाद चौरसिया डॉ दीपिका, बसंत शर्मा, समस्त शिक्षक व कर्मचारी गण तथा छात्र उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …