Breaking News

गाजीपुर: 14 मार्च से शुरू होगा जिला स्‍तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

गाजीपुर! खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर में जूनियर वर्ग के बालक/बालिकाओं खेलों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में दिनांक 14 मार्च से प्रारम्भ होकर 18 मार्च 2026 को समाप्त होगी इस प्रतियोगिता में जनपद के समस्त स्कूल/कालेज एवं क्लब के खिलाड़ी भाग ले सकते है। सभी खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्मतिथि प्रमाण पत्र के साथ प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता प्रतिदिन प्रातः प्रारम्भ होगी। दिनांक 14.03.2026 को एथलेटिक्स बालक वर्ग, कुश्ती बालिका वर्ग, कबड्डी बालक वर्ग, जिमनास्टिक्स बालक/बालिका वर्ग, दिनांक 15.03.2026 को हैण्डबाल बालक वर्ग, भारोत्तलन बालिका वर्ग, फुटबाल बालक वर्ग, दिनांक 16.03.2026 को बैडमिण्टन बालक/बालिका वर्ग, एथलेटिक्स बालिका वर्ग, कुश्ती बालक वर्ग, वॉलीबाल बालक वर्ग, दिनांक 17.03.2026 को भारोत्तेलन बालक वर्ग, वॉलीबाल बालिका वर्ग, कबड्डी बालिका वर्ग, हॉकी बालिका वर्ग, एवं दिनांक 18.03.2026 को हैण्डबाल बालिका वर्ग, हॉकी बालक वर्ग का खेल आयोजित होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: राजकीय फल संरक्षण विभाग ने दो दिवसीय ग्राम स्वयं रोजगार प्रशिक्षण का किया आयोजन

गाजीपुर। राजकीय फल संरक्षण के तत्वावधान में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वयं रोजगार …