Breaking News

गाजीपुर: राजकीय फल संरक्षण विभाग ने दो दिवसीय ग्राम स्वयं रोजगार प्रशिक्षण का किया आयोजन

गाजीपुर। राजकीय फल संरक्षण के तत्वावधान में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वयं रोजगार प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उद्योग अधिकारी आशीष कुमार ने किया। जनपद के ग्राम सभा रूहीपुर, न्याय पंचायत, चौकिया ब्लॉक सदर में ग्रामीणों को स्वयं रोजगार प्रशिक्षण कराया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद के विशेषज्ञ चंद्रदेव यादव व सैय्यद हाशिम मोहम्मद उद्यान विशेषज्ञ द्वारा जैम, जेली, अचार, चटनी, मुरब्बा, आटा चक्की, दाल मिल, नमकीन आदि चीजों को विस्तृत पूर्वक जानकारी दी गई ।कार्यक्रम के अंत में प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र सैयद हाशिम मोहम्मद द्वारा स्वयं की इकाई लगाने के लिए भी विस्तृत जानकारी दी गई। तथा ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसरों को विस्तृत रूप से बताया गया। कहा कि आज भारत स्टार्टअप इंडिया के क्रम में काफी उन्नत कर रहा है। देश के युवाओं को स्वरोजगार के प्रति समर्पित व आशान्वित होकर काम करना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान प्रेम प्रकाश ने स्वरोजगार से संबंधित सब्जियों से बने मिश्रित अचार बनाकर प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को दिखाए। वहां मौजूद लोगों को तत्काल बनाए गए अचार को टेस्ट भी कराया गया। लोगों ने स्वाद की गुणवत्ता को चखा और बने हुए अचार की तारीफ करते हुए दिखे। कार्यक्रम में सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: 14 मार्च से शुरू होगा जिला स्‍तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

गाजीपुर! खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जनपद गाजीपुर में जूनियर वर्ग के बालक/बालिकाओं खेलों का …