Breaking News

मऊ- वडोदरा होली विशेष गाड़ी के संचलन का जारी हुआ टाइमटेबल

वाराणसी! रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के उपरान्त यात्रियों की सुविधा हेतु 09195/09196 वडोदरा-मऊ-वड़ोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचलन वडोदरा से 14, 21 एवं 28 मार्च, 2026 प्रत्येक शनिवार को तथा मऊ से 15, 22 एवं 29 मार्च, 2026 तक प्रत्येक रविवार को निम्नवत किया जायेगा। इस गाड़ी का ठहराव आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह (आगरा) में प्रदान किया जायेगा। गाड़ी संख्या 09195 वडोदरा-मऊ साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 14, 21 एवं 28 मार्च, 2026 प्रत्येक शनिवार को वडोदरा से 19.00 बजे प्रस्थान कर गोधरा से 20.00 बजे, दाहोद से 20.52 बजे, रतलाम से 22.45 बजे, दूसरे दिन कोटा से 02.45 बजे, बयाना से 06.25 बजे, आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह (आगरा) से 07.35 बजे, टूण्डला से 08.10 बजे, कानपुर सेंट्रल से 11.42 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 13.20 बजे, सुल्तानपुर से 15.35 बजे तथा वाराणसी जं. से 19.05 बजे छूटकर मऊ 20.45 बजे पहुँचेगी। वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 09196 मऊ-वडोदरा साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 15, 22 एवं 29 मार्च, 2026 प्रत्येक रविावार को मऊ से 23.15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन वाराणसी जं. से 01.10 बजे, सुल्तानपुर से 03.20 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 05.35 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.10 बजे, टूण्डला से 10.45 बजे, आगरा फोर्ट के स्थान पर ईदगाह (आगरा) से 11.25 बजे, बयाना से 12.30 बजे, कोटा से 15.35 बजे, रतलाम से 19.50 बजे, दाहोद से 21.13 बजे तथा गोधरा से 23.10 बजे छूटकर तीसरे दिन वडोदरा 00.45 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 06 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित 21 कोच लगाये जायेंगे।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के कुलपति रूद्राक्ष व कनकचंपा का किया पौधरोपण

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून के उपलक्ष्य में आज मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी …