वाराणसी! रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 05163/05164 औड़िहार-सारनाथ- औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी का संचलन 12 मार्च से 15 मई,2026 तक प्रतिदिन 65 फेरों हेतु निम्नवत किया जायेगा। 05163 औड़िहार-सारनाथ डेमू विशेष गाड़ी 12 मार्च से 15 मई,2026 तक औड़िहार से 12.35 बजे प्रस्थान कर सिधौंना रामपुर हाल्ट से 12.43 बजे, रजवाड़ी से12.53 बजे तथा कादीपुर से 13.04 बजे छूटकर सारनाथ 13.20 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05164 सारनाथ-औड़िहार डेमू विशेष गाड़ी 12 मार्च से 15 मई,2026 तक सारनाथ से 13.50 बजे प्रस्थान कर कादीपुर से 14.02 बजे, रजवाड़ी से 14.10 बजे तथा सिंधौना रामपुर हाल्ट से 14.17 बजे छूटकर औड़िहार 14.35 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी डेमू रेक से चलाई जायेगी।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….